NSG का मुद्दा है कुर्सी की चाहत में होने वाला लफड़ा थोड़ी है,राजनीति से आगे बढ़कर राष्ट्रवाद तक जाना था !

चौराहों पे जब भी घर की बातें जाने लगती है
तब घर की कमजोरी घर के बाहर आने लगती है


होना तो यह था सबको एक साथ खड़ा हो जाना था
छोड़ के आपस के झगड़े कुछ और बड़ा हो जाना था

NSG का मुद्दा है यह घर का झगड़ा थोड़ी है
कुर्सी की चाहत में होने वाला लफड़ा थोड़ी है

राजनीति से आगे बढ़कर राष्ट्रवाद तक जाना था
इस मुद्दे की हार जीत पर सबको साथ निभाना था

एक शख्स ने पूरी कोशिश की लेकिन वो हार गया
भारत के शामिल होने पर चीन कुंडली मार गया

लेकिन चीन से ज्यादा कुछ भारत के चेहरे हंसते हैं
झाड़ू वाले आका हंसते उनके मोहरे हंसते हैं

India is on its way to becoming a Hindu nation, suppressing multiculturalism



वामपंथ भी बेहद खुश है पंजा भी इतराता है
इनको हर मुद्दा कुर्सी का खेल समझ में आता है

यह सारे मोदी विरोध में पागल बनकर बैठे हैं
मोदी मे बरसेंगे ऐसा बादल बनकर बैठे हैं

मोदी को गाली देने की कसम उठाए बैठे हैं
इस चक्कर में ये सारा ही वतन भुलाए बैठे हैं

खूब बको गाली मोदी को जोर जोर से गरियाओ
फिर भी गर आवाज न पहुंचे चीन से गुर्गे ले आओ

याद रहे पर सारा भारत खेल तमाशा देख रहा
तुम को कुर्सी की लालच में बेहद प्यासा देख रहा

राष्ट्रवाद के हर मुद्दे पर मोदी तुम से भारी है
तुमको कुर्सी प्यारी उसको भारत माता प्यारी है.

वन्देमातरम 🚩
डॉक्टर विकास