शाबजी- “सीरीया का बाशाह मर गया .!!”


- मेरा नेपाली नौकर कल मेरे पास आया और बोला:
शाबजी- “सीरीया का बाशाह मर गया .!!”
मैं बड़ा खुश हुआ चलो ISIS का खात्मा हुआ…..
मैंने टीवी चैनल देखा….किसी न्यूज़ में ऐसी कोई खबर नहीं थी
एक घंटे बाद मैं अपने बगीचे में गया …..और …..वहा मुझे पता चला कि वो कह रहा था कि ….”चिडिया का बच्चा मर गया”
- मुन्ना : क्या कर रेला है सर्किट ?
सर्किट : भाई बल्ब पे बाप का नाम लिख रेला हु..
मुन्ना : क्यों.. !
सर्किट : भाई, बाप का नाम रोशन करने का हे न …
- पता है मेरी कोई गर्लफ्रेन्ड क्यु नही है क्युकि मै 2G की तरह धीरे धीरे प्यार का इज्जहार करता हुँ और कम्बखत ये लड़कीया 3G कि speed में question करती है और 4G कि speed में बोल जाती है I have a boyfriend साला हर बार दिल तोड़ जाती है
- बन्दा स्कूटर पर, स्कूटर 80 पर

बन्दा बुलेट पर, बुलेट 100 पर
बन्दा alto पर, alto 110 पर 
बन्दा जीप पर, जीप 120 पर 

बाद मे ?…. बाद मे क्या ?
बन्दा ambulance पर, ambulance 130 पर 





पर रहेगा बन्दा स्पीड में ही.





- एक बार पप्पू ने घड़ी बनाने वाले से पूछा,” इस घड़ी को ठीक करने का क्या लोगे?”
घड़ीवालाः जितनी कीमत है, उसका आधा दे देना।
अगले दिन जब घड़ीवाले ने पप्पू से जब अपना मेहनताना माँगा तो पप्पू ने उसे दो थप्पड़ मार दिए।:o
घड़ीवाला: यह क्या किया तुमने?
पप्पू : कुछ नहीं, जब मैंने घड़ी लेने की जिद की थी, तो मेरे पिताजी ने मुझे चार थप्पड़ मारे थे। 
- एक पुराने दोस्त का फोन आता हैं।
Me – वाह…….आज बहुत दिन बाद याद आया
दोस्त – नहीं यार, गलती से लग गया था।






इज्जत की watt लगा दी