आज से ठीक एक साल पुरानी घटना है ! घर का बेलन गैर कानूनी कार्य करने के कारण टुट गया था , मैं और घरवाली बेलन लेने मार्केट गये थे ! बीवी ने दूकानदार से सबसे मजबुत बेलन दिखाने को बोला , दुकानदार और बीवी के बीच बेलन की मजबुती को लेकर गहन चर्चा चल रही तभी मैंने देखा कि सामने से एक सुंदर महिला चली आ रही थी उसके साथ उंगली पकड़कर एक छोटी बच्ची भी चली आ रही थी जिसके हाथ में केडबरी सिल्क रोस्टेड बादाम का बड़ा पैकेट था !
अचानक उस बच्ची के हाथ से वो चॉकलेट रोड़ पर गिर पड़ता है , मैंने वो पैकेट उठा लिया पर तब तक वो बच्ची और महिला थोड़े से आगे जा चुके थे मैंने आगे जा कर वो चॉकलेट उस सुंदर सी महिला को दे दी , मेरा चॉकलेट देना और बीवी का बेलन लेकर दूकान से बाहर आना एक साथ घटित हुआ !! उसी समय उस बेलन की मजबुती चेक हो गयी बेलन बहुत मजबुत निकला ! आज तक वो बेलन चल रहा है ....
😂
😂
साभार...#NSB
