जो जीवों पर रहम दिखाएँ उनको ईद मुबारक, मातृभूमि को शीश झुकाएं उनको ईद मुबारक !

Image may contain: 1 person, textImage may contain: one or more people and people dancing


जो जीवों पर रहम दिखाएँ उनको ईद मुबारक,

मातृभूमि को शीश झुकाएं,उनको ईद मुबारक !
जिनके दिल में प्यार मोहब्बत,उनको ईद मुबारक,
जिनको है दहशत से नफरत,उनको ईद मुबारक !!
जो होली के रंग लगाएं,उनको ईद मुबारक,
दीवाली पर दीप जलाएं,उनको ईद मुबारक !
जो भारत को माता मानें,उनको ईद मुबारक,
मातृभूमि पर सीना तानें,उनको ईद मुबारक !!
जिनकी आँखों बसा तिरंगा,उनको ईद मुबारक,
जिनको पावन लगती गंगा,उनको ईद मुबारक !!
जिन्हें ॐ से खतरा ना हो,उनको ईद मुबारक,
जिन्हें योग भी अखरा ना हो, उनको ईद मुबारक !!


मुकेश जैन